scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशकेरल के मलप्पुरम में ‘वर्कशॉप’ में आग से 26 दोपहिया वाहन जलकर खाक

केरल के मलप्पुरम में ‘वर्कशॉप’ में आग से 26 दोपहिया वाहन जलकर खाक

Text Size:

मलप्पुरम (केरल), एक फरवरी (भाषा) मलप्पुरम के चेरुमुक्कू इलाके में एक वर्कशॉप में आग लगने से 26 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तनूर अग्निशमन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, देर रात करीब एक बजे चेरुमुक्कू के नन्नम्ब्रा क्षेत्र में स्थित दोपहिया वाहनों की एक वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि आग वर्कशॉप के अंदर लगी थी जिससे वहां रखे सभी 26 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आग ने पास में स्थित एक पशु चिकित्सालय को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे जहां रखीं दवाएं नष्ट हो गईं।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए तिरूर अग्निशमन केंद्र से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों के अनुसार, एक घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पा जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments