scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशकर्नाटक: रियल एस्टेट कंपनी के चेयरमैन अपने कार्यालय में मिले, आत्महत्या का संदेह

कर्नाटक: रियल एस्टेट कंपनी के चेयरमैन अपने कार्यालय में मिले, आत्महत्या का संदेह

Text Size:

बेंगलुरु, 30 जनवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी ‘कॉन्फिडेंट ग्रुप’ के संस्थापक और चेयरमैन सी.जे. रॉय शुक्रवार को यहां अपने कार्यालय में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह जताया है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, उसने कहा कि मौत के कारणों की सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।

सूत्रों के मुताबिक गोली चलने की आवाज आने पर रिचमंड सर्कल के पास स्थित कार्यालय के कमरे में बाकी कर्मचारी पहुंचे जहां वह लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से जख्मी मिले। रॉय को तुंरत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले दिन में आयकर विभाग ने उनके परिसरों पर छापेमारी की थी।

भाषा

प्रचेता धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments