scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशओडिशा: लिव-इन पार्टनर के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ओडिशा: लिव-इन पार्टनर के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

भुवनेश्वर, 21 जनवरी (भाषा) ओडिशा पुलिस ने बुधवार को राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में अपनी लिव-इन पार्टनर के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना लक्ष्मीसागर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बुद्धनगर इलाके के एक किराए के मकान में हुई।

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘हमने आरोपी को उसकी 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है।’

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें उसने कहा था कि आरोपी ने उसकी सहमति के बिना उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने आरोपी को ब्रह्मपुर शहर के बड़ा बाजार इलाके से गिरफ्तार किया।

आरोपी को भुवनेश्वर लाकर अदालत में पेश किया जाएगा।

इसी बीच, पीड़िता की चिकित्सा जांच की गई और उसका बयान औपचारिक रूप से दर्ज किया गया।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments