scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशक्या प्रधानमंत्री का मानना है कि उनसे असहमत हर व्यक्ति ‘अर्बन नक्सल’ है : कांग्रेस

क्या प्रधानमंत्री का मानना है कि उनसे असहमत हर व्यक्ति ‘अर्बन नक्सल’ है : कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उनका यह मानना है कि उनसे असहमति रखने वाला हर व्यक्ति ‘अर्बन नक्सल’ है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने राज्यसभा में 11 मार्च 2020 को सरकार से पूछे गए एक प्रश्न और उसके उत्तर की प्रति भी साझा की, जिसमें सरकार की तरफ से कहा गया है कि गृह मंत्रालय ‘अर्बन नक्सल’ शब्दावली का उपयोग नहीं करता।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने आज ‘अर्बन नक्सल’ से ख़तरे की बात कही। 11 मार्च 2020 को गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ‘अर्बन नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘29 अप्रैल, 2024 को स्वयं प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना की मांग करने वालों और आर्थिक असमानताओं पर चिंता जताने वालों पर ‘अर्बन नक्सल मानसिकता’ से ग्रस्त होने का आरोप लगाया था।’’

रमेश ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री स्पष्ट करेंगे, या उनका मानना है कि जो भी उनसे असहमत है, वह ‘अर्बन नक्सल’ है?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में नितिन नवीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘शहरी नक्सली लगातार भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। हमें अपने संगठन और विचारधारा की ताकत से इस गठजोड़ को हराना होगा।’

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments