scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगोयल ने उत्तर मुंबई में छह दक्षता विकास केन्द्र की घोषणा की

गोयल ने उत्तर मुंबई में छह दक्षता विकास केन्द्र की घोषणा की

Text Size:

मुंबई, पांच जनवरी (भाषा) केंद्रीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को उत्तर मुंबई के छह विधानसभा क्षेत्रों में छह अत्याधुनिक कौशल विकास केन्द्र गठित करने की घोषणा की है।

गोयल, उत्तर मुंबई से लोकसभा सदस्य हैं।

बयान में कहा गया कि एक केन्द्र, अटल बिहारी वाजपेयी कौशल्य विकास केंद्र, कांदिवली पूर्व में पहले से ही काम कर रहा है।

शहर में ठाकुर विलेज और शिंपोली जैसी दूसरी जगहों पर भी ये केन्द्र खुलेंगे।

इन कदमों के अनुमानित असर में 14 महीनों में 35,000 से ज्यादा नौकरियां सृजित होना, उद्योग और रोजगार के लिए कार्यबल तैयार के मकसद से प्रशिक्षण, सीधा भर्ती समर्थन और करियर परामर्श तथा भविष्य के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण शामिल हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments