scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलजीसीएल: अल्पाइन एसजी पाइपर्स बने चैंपियन, पीबीजी अलास्कन नाइट्स तीसरे स्थान पर रहे

जीसीएल: अल्पाइन एसजी पाइपर्स बने चैंपियन, पीबीजी अलास्कन नाइट्स तीसरे स्थान पर रहे

Text Size:

मुंबई, 23 दिसंबर (भाषा) अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने मंगलवार को यहां ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) के सत्र में दो बार के गत चैंपियन त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।

गंगा ग्रैंडमास्टर्स को सिर्फ एक गेम प्वाइंट से हराकर फाइनल में जगह पक्की करने वाले पाइपर्स ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला रैपिड मैच काले मोहरों से 4-2 से जीता और फिर सफेद मोहरों से 4.5-1.5 से जीत हासिल की।

पीबीजी अलास्कन नाइट्स ने टाईब्रेक में गंगा ग्रैंडमास्टर्स को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स फाइनल में प्रबल दावेदार के रूप में उतरे थे लेकिन पाइपर्स ने शानदार लय और फॉर्म दिखाते हुए जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments