scorecardresearch
Saturday, 20 December, 2025
होमदेशगोवा क्लब अग्निकांड : प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को अदालत में पेश किया गया

गोवा क्लब अग्निकांड : प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को अदालत में पेश किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद मंगलवार को गोवा नाइटक्लब के सह-मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया।

छह दिसंबर को गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

गोवा पुलिस ने लूथरा बंधुओं को ट्रांजिट रिमांड के लिए पटियाला हाउस अदालत में ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला के समक्ष पेश किया।

इससे पहले, लूथरा बंधुओं के भारत प्रत्यर्पण के बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

दोनों आरोपियों को चिकित्सा जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल भी ले जाया गया था।

छह दिसंबर की घटना के बाद लूथरा बंधुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। जांचकर्ताओं का आरोप है कि नाइटक्लब द्वारा अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह घटना और भी गंभीर हो गई।

गौरव और सौरभ अपने नाइटक्लब में आग लगने के कुछ घंटों बाद, सात दिसंबर को तड़के फुकेत भाग गए, जिसके चलते इंटरपोल का ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया गया और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए।

भारत सरकार के अनुरोध के बाद 11 दिसंबर को थाईलैंड के अधिकारियों ने फुकेत में दोनों को हिरासत में ले लिया। भारत सरकार ने दोनों देशों के बीच कानूनी संधियों के तहत उन्हें प्रत्यर्पित करने के लिए थाईलैंड के अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments