scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशरूस ने परिसंपत्तियों पर रोक लगाने के ईयू के निर्णय की आलोचना की

रूस ने परिसंपत्तियों पर रोक लगाने के ईयू के निर्णय की आलोचना की

Text Size:

मॉस्को, 13 दिसंबर (भाषा) रूस ने शनिवार को कहा कि रूसी संप्रभु परिसंपत्तियों पर यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा अनिश्चितकाल के लिए रोक लगाने का निर्णय यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के शांति प्रयासों पर एक लक्षित हमला है। इसने कहा कि मॉस्को जल्द ही जवाबी कदम उठाएगा।

शुक्रवार को यूरोपीय संघ परिषद ने ‘‘यूरोपीय संघ में स्थित रूसी केंद्रीय बैंक की परिसंपत्तियों को वापस रूस में स्थानांतरित करने पर अस्थायी रूप से रोक लगाने’’ का निर्णय लिया।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय संघ के इस फैसले का समय दर्शाता है कि ब्रसेल्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति पहलों पर सीधा प्रहार करके यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

भाषा नेत्रपाल अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments