scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलएमआई एमिरेट्स की अबूधाबी नाइट राइडर्स पर आसान जीत

एमआई एमिरेट्स की अबूधाबी नाइट राइडर्स पर आसान जीत

Text Size:

अबूधाबी, 12 दिसंबर (भाषा) फजलहक फारूकी की शानदार गेंदबाजी और जॉनी बेयरस्टो की उपयोगी पारी की मदद से एमआई एमिरेट्स ने आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अबूधाबी नाइट राइडर्स पर सात विकेट से आसान जीत हासिल की।

इस जीत से एमआई एमिरेट्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके अब चार अंक हो गए हैं और उसने अपने चार मैचों में से दो में जीत हासिल की है।

नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 122 रन पर आउट हो गई। उसके केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे। उसकी तरफ से अलीशान शराफू ने 38 और सुनील नारायण ने 26 रन बनाए। फारूकी ने 14 रन देकर चार जबकि कामिंदु मेंडिस ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए।

एमआई एमिरेट्स ने केवल 13.5 ओवर में तीन विकेट पर 123 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। उसकी तरफ से मोहम्मद वसीम ने 12 गेंदों पर 27 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 38 गेंदों पर नाबाद 49 रन और टॉम बैंटन 20 गेंदों में 29 रन बनाए।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments