scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमविदेशआईएनएस करमुक ने सिंगापुर-भारत-थाईलैंड समुद्री अभ्यास में भाग लिया

आईएनएस करमुक ने सिंगापुर-भारत-थाईलैंड समुद्री अभ्यास में भाग लिया

Text Size:

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 28 नवंबर (भाषा) भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) करमुक सिंगापुर-भारत-थाईलैंड समुद्री अभ्यास (एसआईटीएमईएक्स-25) में भाग लेकर अपनी सप्ताह भर की भागीदारी पूरी करने के करीब है।

एसआईटीएमईएक्स का पांचवां संस्करण 23 नवंबर को शुरू हुआ और इस वर्ष सिंगापुर गणराज्य की नौसेना द्वारा आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना, अंतर-संचालन को बढ़ाना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तीनों देशों की नौसेनाओं की सामूहिक क्षमता को मजबूत करना है।

इस समुद्री अभ्यास की शुरुआत तीन दिवसीय हार्बर चरण के साथ हुई, जिसमें भाग लेने वाले कर्मियों के बीच आपसी समझ और सौहार्द बनाने के लिए क्रॉस-डेक दौरे, पेशेवर आदान-प्रदान और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन शामिल थे।

नौसेना के कंपोनेंट कमांडर कमोडोर नितेश गर्ग और आईएनएस करमुक के कमांडिंग ऑफिसर ने सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले से मुलाकात की और उन्हें चल रहे समुद्री अभ्यास के लिए जहाज की यात्रा के बारे में जानकारी दी।

भारतीय उच्चायोग ने आईएनएस करमुक का स्वागत किया और इसे स्वदेश निर्मित कोरा श्रेणी का युद्धपोत बताया तथा तीनों नौसेनाओं को ‘व्यावसायिक आदान-प्रदान की एक उत्पादक श्रृंखला’ के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मिशन के अनुसार कमोडोर गर्ग ने चल रहे एसआईटीएमईएक्स-25 पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की, जबकि कमांडिंग ऑफिसर कमांडर करण तिवारी ने भी अभ्यास से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments