नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) शेयर ब्रोकिंग मंच ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 471.33 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से बढ़ते ग्राहक आधार और मजबूत परिसंपत्ति वृद्धि की वजह से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 420.16 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
ग्रो ने इस महीने की शुरुआत में शेयर में सूचीबद्ध होने के बाद अपने पहले तिमाही नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को को दी गई सूचना में कहा कि परिचालन से होने वाला राजस्व इस तिमाही में घटकर 1,018.74 करोड़ रुपये रह गया, जबकि 30 सितंबर, 2024 को समाप्त हुई तिमाही में यह 1,125.4 करोड़ रुपये था।
ग्रो ने कहा कि उसके मंच का उपयोग करने वालों की संख्या बढ़कर 1.9 करोड़ हो गई, जो सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.