scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में अफगान नागरिकों की गिरफ़्तारी एक सप्ताह में 146 प्रतिशत बढ़ी: संरा की रिपोर्ट

पाकिस्तान में अफगान नागरिकों की गिरफ़्तारी एक सप्ताह में 146 प्रतिशत बढ़ी: संरा की रिपोर्ट

Text Size:

पेशावर, आठ नवंबर (भाषा) पाकिस्तान में अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने की घटनाओं में एक सप्ताह में 146 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण सीमा को आने वाले लोगों के लिए फिर से खोलना है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) की हाल में जारी संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि सप्ताह के दौरान कुल 7,764 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया और हिरासत में लिया गया, जो पिछले सात दिनों की अवधि की तुलना में काफी अधिक है। यह कार्रवाई बलूचिस्तान में केंद्रित थी, जहां से 86 प्रतिशत गिरफ्तारियां हुईं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में गिरफ्तारियों और हिरासत में लिए जाने की संख्या में 146 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 26 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच गिरफ्तार किए गए लोगों में अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारक और गैर-दस्तावेज वाले अफगान नागरिक 77 प्रतिशत थे, जबकि पंजीकरण प्रमाण (पीओआर) कार्ड धारक शेष 23 प्रतिशत थे।

पूरे पाकिस्तान में, चागी, अटक और क्वेटा जिलों में इस वर्ष एक जनवरी से एक नवंबर के बीच गिरफ्तारी और हिरासत के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में वापसी और निर्वासन में भी तेज़ी से वृद्धि हुई। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, 19-25 अक्टूबर के सप्ताह की तुलना में वापसी में 101 प्रतिशत और निर्वासन में 131 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments