नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने बुधवार को कहा कि मुख्य रूप से उच्च राजस्व के कारण सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में तीन गुना से अधिक होकर 374.89 करोड़ रुपये हो गया।
भेल ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी को 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 106.15 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।
तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 6,695.37 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 7,686.41 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
