scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकोल इंडिया का जुलाई-सितंबर तिमाही का मुनाफा 32 प्रतिशत घटकर 4,263 करोड़ रुपये

कोल इंडिया का जुलाई-सितंबर तिमाही का मुनाफा 32 प्रतिशत घटकर 4,263 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का जुलाई-सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत घटकर 4,262.64 करोड़ रुपये रहा है।

देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,274.80 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी एकीकृत बिक्री साल 27,271.30 करोड़ रुपये से घटकर 26,909.23 करोड़ रुपये रह गई। इस दौरान कंपनी का व्यय सात प्रतिशत बढ़कर 26,421.86 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 24,670.70 करोड़ रुपये था।

कोल इंडिया की घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

इस कोयला दिग्गज कंपनी का सितंबर में उत्पादन सालाना आधार पर 3.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4.89 करोड़ टन (एमटी) रह।

कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पहले कहा था कि सितंबर में बारिश के कारण खनन गतिविधियां बाधित हुईं और इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला उत्पादक कंपनी सीआईएल के उत्पादन में गिरावट आई है।

मंत्री ने हालांकि साथ ही स्पष्ट किया कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments