नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) जिंदल स्टील ने मंगलवार को कहा कि उसने गौतम मल्होत्रा को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
जिंदल स्टील ने एक्सचेंज को एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
जिंदल स्टील ने कहा कि वह ‘‘28 अक्टूबर, 2025 से कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक के रूप में गौतम मल्होत्रा की नियुक्ति की घोषणा करती है।’’
मल्होत्रा मई, 2024 से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं और तब से उन्होंने खनन, उत्पादन, मानव संसाधन, लॉजिस्टिक्स, प्रौद्योगिकी, एआई स्वीकार्यता और बिक्री – सभी क्षेत्रों के कारोबार के साथ मिलकर काम किया है।
पिछले डेढ़ साल में, उन्होंने बिक्री और विपणन, लॉजिस्टिक्स, आईटी और एचआर के साथ-साथ कंपनी की वाणिज्यिक मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह विशेष रूप से बिक्री सृजन, बाजार में जाने की रणनीति, लॉजिस्टिक्स समर्थन और व्यावसायिक कार्यों के लिए मानव संसाधन विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, मैनचेस्टर विश्वविद्यालय (ब्रिटेन) से एमबीए, मल्होत्रा के पास संचालन, आपूर्ति श्रृंखला, बिक्री, विपणन, रणनीति, वित्त और विलय और अधिग्रहण में 19 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
