नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सैंकी प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
वह पश्चिम एशिया इंजीनियरिंग व्यवसाय के भी सीएमडी थे, जिसका नाम कोलियर्स प्रोजेक्ट लीडर्स मिडिल ईस्ट है।
मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार प्रसाद ने कोलियर्स इंडिया और कोलियर्स प्रोजेक्ट लीडर्स मिडिल ईस्ट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है।
बयान में कहा गया, ‘‘पश्चिम एशिया में कार्यरत, प्रसाद अब उद्यमशीलता से जुड़े अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और भारत तथा पश्चिम एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) में रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचा और पूंजीगत परियोजनाओं के क्षेत्र में तकनीकी सहायता देंगे।’’
प्रसाद ने कोलियर्स प्रोजेक्ट लीडर्स मिडिल ईस्ट कारोबार में सीएमडी के पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
