scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेफक्योर सर्विसेज का 30.6 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ बुधवार को खुलेगा

सेफक्योर सर्विसेज का 30.6 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ बुधवार को खुलेगा

Text Size:

मुंबई, 27 अक्टूबर (भाषा) सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन कंपनी सेफक्योर सर्विसेज ने अपने 30.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर मूल्य तय किया है।

कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, आईपीओ 29 अक्टूबर को खुलेगा और 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। निवेशक न्यूनतम 2,400 शेयरों और उसके बाद 1,200 शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि आईपीओ पूरी तरह से 30 लाख इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है, जिसका अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है और निर्गम मूल्य 102 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी के अनुसार इस निर्गम से प्राप्त 13 करोड़ रुपये की शुद्ध आय का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा, जबकि सात करोड़ रुपये की धनराशि का उपयोग ऋण को कम करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

कंपनी का शेयर बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होगा।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments