नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) प्रभुदास लीलाधर समूह की वित्तीय सेवा कंपनी पीएल कैपिटल ने सोमवार को जरीन दारूवाला को समूह की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।
यह नियुक्ति 13 अक्टूबर से प्रभावी हो गई है।
जरीन दारूवाला के पास बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र का 35 से अधिक वर्षों का अनुभव है। पीएल कैपिटल से जुड़ने से पहले जरीन दारूवाला स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र की सीईओ थीं।
पीएल कैपिटल की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमीषा वोरा ने बयान में कहा, ‘‘जरीन की नियुक्ति पीएल कैपिटल के लिए एक निर्णायक क्षण है। वृद्धि और विविधीकरण के एक साहसिक दृष्टिकोण के साथ हम अपने व्यवसायों का महत्वपूर्ण विस्तार करने के लिए तैयार हैं।’’
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
