scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे चढ़कर 87.80 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे चढ़कर 87.80 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 23 अक्टूबर (भाषा) भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.80 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.80 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को 87.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दिवाली और दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण क्रमशः मंगलवार और बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.04 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 734.36 अंक चढ़कर 85,160.70 अंक पर जबकि निफ्टी 198.3 अंक की बढ़त के साथ 26,066.90 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 96.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments