scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमविदेशपश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मारा गया एक आतंकवादी

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मारा गया एक आतंकवादी

Text Size:

पेशावर, 22 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बुधवार को देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गोपनीय जानकारी पर आधारित एक अभियान के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया और कई अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई प्रांत के बाजौर जिले में की गई। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के खिलाफ संचालित किए जा रहे निरंतर अभियानों का हिस्सा थी।

आतंकवादियों के एक गुफा में छिपे होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शाही तांगी जंगल में यह अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद एक आतंकवादी ढेर हो गया। वहीं, कई अन्य आतंकवादी घायल होने के बाद मौके से भाग निकले।

गोलीबारी खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने सुरंगों और छिपने की अन्य संभावित जगहों समेत आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इन सुरंगों व ठिकानों का उपयोग आतंकी आश्रय और आवागमन के लिए करते थे। इस अभियान में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और संचार उपकरण भी जब्त किए गए।

अधिकारी ने पुष्टि की कि बाजौर और आसपास के आदिवासी इलाकों में शेष उग्रवादियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी रहेगा।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments