scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमविदेशदुबई में भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे प्रसिद्ध भारतीय सारंगी वादक नबील खान

दुबई में भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे प्रसिद्ध भारतीय सारंगी वादक नबील खान

Text Size:

दुबई, 22 अक्टूबर (भाषा) प्रसिद्ध भारतीय सारंगी वादक नबील खान 26 अक्टूबर को दुबई में एक भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

‘एमिरेट्स लव्स इंडिया’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को इस साल यूएई में सबसे बड़े लाइव संगीत शो में से एक माना जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए 50,000 से अधिक लोग पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं।

नयी दिल्ली में जन्मे खान यूएई में पहले और एकमात्र भारतीय सारंगी कलाकार हैं, जिन्हें प्रतिभाशाली कलाकारों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा मिला है।

पद्म भूषण पुरस्कार विजेता उस्ताद साबरी खान के पोते नबील खान ने सारंगी की पारंपरिक ध्वनि को आधुनिक बनाने और इसकी भावपूर्ण धुनों का आधुनिक शैलियों के साथ मिश्रण करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

इस संगीत कार्यक्रम में सूफी, कव्वाली, रॉक और बॉलीवुड शैलियों में प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें खान अपनी विशिष्ट गायकी और सारंगी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोकप्रिय पंजाबी गायक मीका सिंह, बॉलीवुड पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ और मलयाली रैपर नीरज माधव भी प्रस्तुति देंगे।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments