scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएसोचैम अनुपालन को सरल बनाने, विदेशी निवेश जुटाने को सरकार के साथ कर रहा कामः मिंडा

एसोचैम अनुपालन को सरल बनाने, विदेशी निवेश जुटाने को सरकार के साथ कर रहा कामः मिंडा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल कुमार मिंडा ने शुक्रवार को कहा कि उद्योग मंडल सरकार के साथ मिलकर उच्च-स्तरीय समितियों के जरिये विश्वास-आधारित नियामकीय ढांचा तैयार करने, अनुपालन को सरल बनाने और रोजगार सृजन एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विदेशी निवेश जुटाने पर काम कर रहा है।

मिंडा ने एसोचैम की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग मंडल नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और कॉरपोरेट मामले जैसे मंत्रालयों के साथ मिलकर आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने, उत्पादन आधारित प्रोत्साहनों के तहत निवेश आकर्षित करने, गुणवत्ता में वैश्विक मानक स्थापित करने और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘एसोचैम गैर-वित्तीय विनियामक सुधार समूह और कैबिनेट सचिवालय के विनियमन कार्यबल सहित उच्च स्तरीय समितियों के माध्यम से सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।’

एसोचैम के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद मिंडा ने कहा कि उद्योग मंडल यह सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखेगा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ एमएसएमई उद्यम वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, डिजिटल रूप से सशक्त और भविष्य के लिए तैयार हों।

उन्होंने कहा कि एसोचैम डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश के कार्यबल को आवश्यक कौशल से लैस करने के लिए भी काम करेगा ताकि भारत डिजिटल युग में अग्रणी बन सके।

भाषा

योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments