नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) सरकार ने एसी और एलईडी लाइट (व्हाइट गुड्स) के लिए पीएलआई योजना के तहत आवेदन की तिथि 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
चौथे दौर के लिए आवेदन विंडो मूल रूप से 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक खुली थी। उद्योग की मजबूत प्रतिक्रिया और योजना के तहत बढ़ती निवेश रुचि को देखते हुए इसे बढ़ायर गया है।
अप्रैल 2021 में 6,238 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ शुरू की गई व्हाइट गुड्स की पीएलआई योजना का मकसद घरेलू विनिर्माण, कल-पुर्जों के स्थानीय स्तर पर विनिर्माण और एयर कंडीशनर तथा एलईडी लाइट के क्षेत्रों में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धी क्षमता को मजबूत करना है।
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने व्हाइट गुड्स के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चौथे दौर के आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है।
यह योजना 2021-22 से 2028-29 तक सात वर्षों में लागू की जाएगी।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.