scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत, ऑस्ट्रेलिया ने ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर की चर्चा

भारत, ऑस्ट्रेलिया ने ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर की चर्चा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत और ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा दक्षता और संबंधित प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और संवाद को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

बिजली मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि हरित हाइड्रोजन की भूमिका को स्वीकार करते हुए, दोनों देशों ने ऊर्जा संसाधनों के लिए भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार होने की प्रतिबद्धता दोहराई और विविध, सुरक्षित और मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं की अहमियत को स्वीकार किया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने नयी दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा वार्ता की पांचवीं बैठक आयोजित की।

बैठक की सह-अध्यक्षता बिजली और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रमंडल सरकार के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन एमपी ने की।

बातचीत में शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन की ओर वैश्विक बदलाव, व्यावहारिक सहयोग और ऊर्जा दक्षता एवं सक्षम प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में संवाद को बढ़ावा देने जैसे उपायों पर चर्चा हुई।

मंत्रियों ने यह भी कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments