नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) दवा कंपनी रूबिकॉन रिसर्च लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को 485 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 29.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई में कंपनी के शेयर का कारोबार 27.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 620.10 रुपये पर शुरू हुआ। दिन के कारोबार के दौरान, यह 31.75 प्रतिशत बढ़कर 639 रुपये पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर 29.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 627.45 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई में, शेयर की शुरुआत 620 रुपये पर हुई, जो 27.83 प्रतिशत की बढ़त है। अंत में यह 29.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 628.20 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,337.26 करोड़ रुपये रहा।
रुबिकॉन रिसर्च के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 103.90 गुना अभिदान मिला था। 1,377.5 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 461-485 रुपये प्रति शेयर था।
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 500 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए और प्रवर्तक, जनरल अटलांटिक सिंगापुर आरआर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 877.5 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई।
नए निर्गम से प्राप्त 310 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा, और एक हिस्सा अधिग्रहण, रणनीतिक पहल और सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च किया जाएगा।
रुबिकॉन रिसर्च एक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन कंपनी है जिसका अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और नवाचार पर विशेष ध्यान है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.