नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 295 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में बैंक ने 240 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने मार्च, 2027 तक एक या अधिक किस्तों में कुल मिलाकर 5,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसमें क्यूआईपी/एफपीओ/राइट्स इश्यू के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये और बॉन्ड के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये जुटाना शामिल है।
निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित तिमाही परिणामों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025- 26 की सितंबर तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 2,999 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 2,739 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.