scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतग्रो ने जिंस कारोबार सेवाएं शुरू की

ग्रो ने जिंस कारोबार सेवाएं शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) शेयर ब्रोकर ग्रो ने बृहस्पतिवार को अपने मंच पर जिंस कारोबार शुरू किया। कंपनी अपनी संपत्ति और पूंजी बाजार पेशकशों में विविधता ला रही है और यह कदम उसी का हिस्सा है।

स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ग्रो के सक्रिय ट्रेडिंग खातों वाले ग्राहक एमसीएक्स के माध्यम से सुबह नौ बजे से रात 11:30 बजे तक कच्चा तेल, सोना, चांदी और प्राकृतिक गैस जैसी जिंसों में कारोबार कर सकते हैं।

देश में कारोबारी अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने और बाजार की अस्थिरता से बचाव के लिए जिंस में निवेश करने में तेजी से रुचि दिखा रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में, आईपीओ की तैयारी में जुटा ग्रो ने अपने रणनीतिक विविधीकरण अभियान के तहत पूंजी बाजार क्षेत्र में कई पेशकशें शुरू की हैं।

कंपनी ने कॉरपोरट बॉन्ड, मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा, 915 (एक प्रो-ट्रेडर्स-केंद्रित प्लेटफॉर्म) और डब्ल्यू, एक संपत्ति प्रबंधन पेशकश (फिस्डम का अधिग्रहण करने के बाद) शुरु की।

वर्तमान में, ग्रो के 1.8 करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहक हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments