scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमविदेशनेपाल के पूर्व गृह मंत्री ने ‘जेन जेड’ प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों से इनकार किया

नेपाल के पूर्व गृह मंत्री ने ‘जेन जेड’ प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों से इनकार किया

Text Size:

काठमांडू, 10 अक्टूबर (भाषा) नेपाल के पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक ने शुक्रवार को उन आरोपों से इनकार किया कि आठ सितंबर को ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले युवाओं के खिलाफ उनके या तत्कालीन प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग करने के कार्यकारी आदेश जारी किए गए थे।

‘जेन जेड’ समूह के बैनर तले हजारों युवाओं ने आठ और नौ सितंबर को काठमांडू में सरकार विरोधी प्रदर्शन किए, जिसमें 76 लोग मारे गए। इस विरोध प्रदर्शनों के पहले दिन यानी सितंबर को पुलिस गोलीबारी में 19 प्रदर्शनकारी मारे गए थे।

आरोप है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ओली और गृह मंत्री लेखक ने आठ सितंबर को प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने का आदेश दिया था।

विरोध प्रदर्शनों के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए, लेखक ने आरोपों को ‘‘अफवाह’’ और ‘‘असत्य’’ बताते हुए खारिज कर दिया।

सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने ‘जेन जेड’ आंदोलन को कुचलने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments