scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश का कोयला निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 23 प्रतिशत बढ़कर 19.08 लाख टन

देश का कोयला निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 23 प्रतिशत बढ़कर 19.08 लाख टन

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) देश का कोयला निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 23.4 प्रतिशत बढ़कर 19.08 लाख टन रहा।

सरकार जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोल) की बढ़ती वैश्विक मांग का लाभ उठाने के लिए कोयला निर्यात को बढ़ावा दे रही है। इस लिहाज से यह आंकड़ा महत्वपूर्ण है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़े अस्थायी हैं। देश का कोयला निर्यात 2023-24 में 15.46 लाख टन रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, मूल्य के संदर्भ में वित्त वर्ष 2023-24 में कोयला निर्यात 1,828.2 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में 1,643.4 करोड़ रुपये का था।

भारत…नेपाल, बांग्लादेश और भूटान जैसे देशों को कोयला निर्यात करता है।

एक अध्ययन में पहले कहा गया था कि भारत में नेपाल सहित अपने पड़ोसी देशों को 1.5 करोड़ टन कोयला निर्यात करने की क्षमता है।

अध्ययन के अनुसार, देश में बांग्लादेश को 80 लाख टन, म्यांमा को 30 लाख टन, नेपाल को 20 लाख टन और अन्य देशों को 20 लाख टन कोयला निर्यात करने की क्षमता है। कोयला उत्पादन और निर्यात में वृद्धि से आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजन होगा और सरकार के लिए राजस्व में वृद्धि होगी।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments