scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमविदेशभारतीय राजदूत ने शंघाई में प्रसिद्ध चीनी तबला वादक को सम्मानित किया

भारतीय राजदूत ने शंघाई में प्रसिद्ध चीनी तबला वादक को सम्मानित किया

Text Size:

बीजिंग, 24 सितंबर (भाषा) शंघाई में भारतीय महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने बुधवार को प्रसिद्ध चीनी तबला वादक मैंडी चेन को सम्मानित किया।

माथुर ने चीन में भारतीय शास्त्रीय और ‘फ्यूजन’ शो की आगामी श्रृंखला के लिए उनकी सफलता की कामना की।

भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा ‘एक्स’ पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, असम की प्रसिद्ध सितार वादक और संगीतकार मृचाना अधिकारी बड़ठाकुर भी इन संगीत प्रस्तुतियों में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगी।

पोस्ट में बताया गया कि इस साल मार्च-अप्रैल में शंघाई स्थित सांस्कृतिक संस्था ‘चैती आर्ट्स फाउंडेशन’ के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतियों के सफल आयोजन के बाद यह दूसरी श्रृंखला है। यह आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को चीन के संगीतप्रेमी श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments