scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईटीसी प्रमुख ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों को ऐतिहासिक क्षण बताया

आईटीसी प्रमुख ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों को ऐतिहासिक क्षण बताया

Text Size:

कोलकाता, 22 सितंबर (भाषा) आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने सोमवार को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों को एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

उन्होंने कहा कि ये कदम उत्पादों को अधिक किफायती बनाएगा, उपभोग को बढ़ावा देगा और लघु एवं मझोले उद्यमों को ऊर्जा प्रदान करेगा।

पुरी ने लिंक्डइन पर पोस्ट में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा का स्वागत किया।

उन्होंने इसे दूरदर्शी, पथप्रदर्शक और एक ऐसा कदम बताया जो भारत विकास यात्रा को गति देगा।

आईटीसी प्रमुख ने पोस्ट में लिखा, ‘‘जीएसटी बचत उत्सव, आयकर में पहले किए गए साहसिक संशोधनों के साथ मिलकर, लोगों के हाथों में 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत लेकर आया है।’’

उन्होंने कहा कि इससे उपभोग, निवेश, उच्च आय और रोजगार का एक अच्छा चक्र बनेगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments