scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमविदेशनेपाल पुलिस ने जेल से भागे 3,723 कैदियों को फिर से गिरफ्तार किया

नेपाल पुलिस ने जेल से भागे 3,723 कैदियों को फिर से गिरफ्तार किया

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 14 सितंबर (भाषा) नेपाल में पिछले सप्ताह हुए सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के दौरान विभिन्न जेलों से भागे 3,700 से अधिक कैदियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बिनोद घिमिरे ने बताया कि रविवार दोपहर तक 3,723 कैदियों को वापस जेलों में लाया जा चुका है।

हालांकि, उन्होंने 10,320 कैदियों के अब भी फरार रहने के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

उप महानिरीक्षक ने बताया कि कुछ कैदी स्वेच्छा से लौट आए, जबकि भारतीय पुलिस ने भारत में प्रवेश करने की कोशिश करने वालों को गिरफ्तार करने में मदद की।

डीआईजी घिमिरे ने बताया कि नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल जेल से फरार हुए कैदियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रहे हैं।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments