scorecardresearch
Saturday, 6 September, 2025
होमदेशमणिपुर में 'जबरन वसूली' में संलिप्त पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में ‘जबरन वसूली’ में संलिप्त पांच उग्रवादी गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, छह सितंबर (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को तीन जिलों में जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘प्रेपक’ की दो सक्रिय महिला उग्रवादियों को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व जिले के नगरियान नाका जांच चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये लोगों से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थीं। उनके पास से गैरकानूनी संगठन के 15 मांग पत्र बरामद किए गए।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘प्रेपक (प्रो)’ के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार को काकचिंग जिले के पंगलताबिन और बिष्णुपुर के चैरेल मंगजिंग से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘यूपीपीके’ के स्वयंभू सदस्य लांस कॉर्पोरल को शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के लाइफाम खुनौ इलाके से गिरफ्तार किया गया।

दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर में तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं।

मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए।

मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

भाषा अमित शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments