scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटेक्नोपार्क ने वित्त वर्ष 2024-25 में 14,575 करोड़ रुपये का निर्यात दर्ज किया

टेक्नोपार्क ने वित्त वर्ष 2024-25 में 14,575 करोड़ रुपये का निर्यात दर्ज किया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 27 अगस्त (भाषा) देश के प्रमुख आईटी केंद्रों में से एक टेक्नोपार्क ने वित्त वर्ष 2024-25 में 14,575 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 13,255 करोड़ रुपये था।

टेक्नोपार्क में वर्तमान में लगभग 500 आईटी/आईटीईएस कंपनियां कार्यरत हैं, जो 80,000 प्रत्यक्ष नौकरियां और दो लाख से अधिक अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा कर रही हैं।

टेक्नोपार्क 768.63 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसका निर्मित क्षेत्रफल 1.27 करोड़ वर्ग फुट है। यहां लगभग 500 आईटी/आईटीईएस कंपनियां कार्यरत हैं, जो सीधे तौर पर 80,000 नौकरियां प्रदान करती हैं और दो लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करती हैं।

टेक्नोपार्क के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कर्नल संजीव नायर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि इस मजबूती से केरल के आईटी पारिस्थितिकी तंत्र की ताकत और यहां काम कर रही कंपनियों की पेशेवर दक्षता का प्रमाण मिलता है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments