scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतचांदी वायदा भाव 225 रुपये गिरकर 1,06,488 रुपये प्रति किलोग्राम पर

चांदी वायदा भाव 225 रुपये गिरकर 1,06,488 रुपये प्रति किलोग्राम पर

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) बुधवार को प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदे कम करने से चांदी की वायदा कीमत 225 रुपये घटकर 1,06,488 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध की कीमत 225 रुपये या 0.21 प्रतिशत घटकर 1,06,488 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 17,111 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में मौजूदा स्तरों पर प्रतिभागियों द्वारा बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर असर पड़ा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी वायदा भाव 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments