scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशझारखंड के पलामू में 13 लाख रुपये के आभूषणों के साथ दो लोग गिरफ्तार

झारखंड के पलामू में 13 लाख रुपये के आभूषणों के साथ दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

मेदिनीनगर (झारखंड), 27 जून (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी 21 जून को लेस्लीगंज स्थित एक जौहरी से 30 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक (पलामू) रेशमा रामेसन ने संवाददाताओं को बताया, ‘दोनों को लाडी गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां वे किराए के मकान में रह रहे थे। उनके पास से करीब 135 ग्राम सोना और 1,150 ग्राम अन्य आभूषण बरामद किए गए।’

रामेसन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और ओडिशा के गंजम के निवासी हैं और इनकी धर-पकड़ के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया गया था।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments