scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशपंजाब के कपूरथला में टोल टैक्स मांगने पर एक व्यक्ति ने गोली चलायी

पंजाब के कपूरथला में टोल टैक्स मांगने पर एक व्यक्ति ने गोली चलायी

Text Size:

कपूरथला, 26 जून (भाषा) जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढिलवां टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने के लिए कहने पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद एक कार टोल प्लाजा पर पहुंची। जब टोल कर्मचारियों ने चालक से टोल टैक्स मांगा तो उसमें से एक व्यक्ति बाहर आया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

ढिलवां के थाना प्रभारी दलविंदर सिंह ने बताया कि टोल कर्मचारी बाल-बाल बच गए और गोलीबारी के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments