scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशप्रशासनिक कार्यों में कन्नड़ का पूर्ण उपयोग करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें: कर्नाटक सरकार

प्रशासनिक कार्यों में कन्नड़ का पूर्ण उपयोग करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें: कर्नाटक सरकार

Text Size:

बेंगलुरु, 25 जून (भाषा) कर्नाटक सरकार ने अधिकारियों को राज्य के सभी विभागों और जिला प्रशासन के कामकाज में प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए कन्नड़ भाषा का व्यापक रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने चेतावनी दी है कि इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने मंगलवार को इस संबंध में परिपत्र जारी किया।

परिपत्र में कहा गया है, ‘कन्नड़ में कामकाज के लिए जारी किए गए कई परिपत्रों के बावजूद, कन्नड़ विकास प्राधिकरण ने बताया है कि निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस संदर्भ में, यह दोहराया जाता है कि निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना चाहिए, और उनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’

इसमें कहा गया है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का यह कर्तव्य है कि वे प्रशासन में भाषा नीति को पूरी तरह से और सभी स्तरों पर लागू करें।

इसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि आंतरिक पत्राचार कन्नड़ में ही किया जाना चाहिए।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments