scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुभांशु शुक्ला को बधाई दी, देश के लिए गौरव का क्षण बताया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुभांशु शुक्ला को बधाई दी, देश के लिए गौरव का क्षण बताया

Text Size:

अमरावती, 25 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को देश के पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा के लिए ‘एक्सिओम- 4’ प्रक्षेपण की सराहना की।

नायडू ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के ग्रुप कैप्टन शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है और इससे एक अरब भारतीयों के सपने पूरे हुए हैं।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जैसे ही ‘एक्सिओम- 4 मिशन अपनी अंतरिक्ष की यात्रा शुरू करेगा, उसके साथ एक अरब भारतीयों के सपने भी उड़ान भरेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित यात्रा और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफल ‘डॉकिंग’ की कामना की तथा इस मिशन को पूरे देश (भारत) के लिए प्रेरणादायी बताया।

भाषा

यासिर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments