scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेज़न इंडिया ने छह शहरों में घर पर डायग्नॉस्टिक्स सेवा शुरू कीं

अमेज़न इंडिया ने छह शहरों में घर पर डायग्नॉस्टिक्स सेवा शुरू कीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) अमेज़न इंडिया ने रविवार को अमेज़न डायग्नॉस्टिक्स शुरू करने की घोषणा की। यह ग्राहकों के लिए घर पर ही उपलब्ध सेवा है। इसमें वे अमेज़न ऐप के ज़रिये लैब परीक्षण बुक कर सकते हैं, समय ले सकते हैं। साथ ही इसके जरिये वे डिजिटल रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी ने बयान में कहा कि ऑरेंज हेल्थ लैब्स के सहयोग से पेश की जा रही यह सेवा बेंगलुरु, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद में 450 से ज़्यादा पिन कोड पर उपलब्ध होगी।

इस अतिरिक्त सुविधा के साथ, अमेजन ने अब अपनी मौजूदा फ़ार्मेसी और क्लिनिक सेवाओं को अमेजन मेडिकल के अंतर्गत एकीकृत कर दिया है।

अमेजन ने कहा, “यह विस्तार फ़ार्मेसी और क्लिनिक की मौजूदा सेवा पर निर्माण करके अमेजन मेडिकल की नींव को मज़बूत करता है। अमेजन फार्मेसी के साथ, ग्राहकों को दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरी चीज़ों की एक विस्तृत शृंखला तक पहुंच मिलती है, साथ ही प्राइम और गैर-प्राइम सदस्यों के लिए मुफ़्त टेलीमेडिसिन परामर्श सेवा और डिलिवरी लाभ भी मिलते हैं। अमेजन क्लीनिक ग्राहकों को एक सहज डिजिटल अनुभव के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों के लिए लाइसेंस प्राप्त चिकित्सकों से परामर्श करने में सक्षम बनाता है।”

अमेज़न डायग्नोस्टिक्स 60 मिनट के भीतर 800 से अधिक डायग्नोस्टिक परीक्षण और घर पर नमूना संग्रहण की सुविधा प्रदान करेगी।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments