scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश में दूरसंचार केबल बिछाने के दौरान मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

मध्यप्रदेश में दूरसंचार केबल बिछाने के दौरान मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

Text Size:

मुरैना (मध्यप्रदेश), 21 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को दूरसंचार केबल बिछाने के लिए गड्ढा खोदते समय मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नूराबाद थाना क्षेत्र के जडेरुआ गांव में चंबल जल परियोजना स्थल के पास हुई। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों का एक समूह एक निजी स्थल पर दूरसंचार केबल बिछाने के लिए गड्ढा खोद रहा था, तभी मिट्टी ढह गई और वे उसमें फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस और ग्रामीणों ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उन्हें बाहर निकाले जाने से पहले ही कल्लू सिंह (40) नाम के एक श्रमिक की मौत हो गई थी।

जिला अस्पताल के डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि चार अन्य मजदूरों की छाती और जबड़े में चोटें आयी हैं।

भाषा सं दिमो अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments