scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

Text Size:

भोपाल, 20 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

यादव ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और उनका सार्वजनिक जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने मुर्मू के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रगति, जन कल्याण और कमजोर वर्गों के उत्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लोग राष्ट्रपति मुर्मू से प्रेरणा लेते रहेंगे।

भाषा

दिमो, रवि कांत

रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments