scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशदिल्ली : डीडीए की दो खेल परिसरों में ‘हॉट एयर बैलून’ की सवारी शुरू करने की योजना

दिल्ली : डीडीए की दो खेल परिसरों में ‘हॉट एयर बैलून’ की सवारी शुरू करने की योजना

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) दिल्लीवासी जल्द ही ‘हॉट एयर बैलून’ की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) यमुना और राष्ट्रमंडल खेल गांव परिसरों में इस मनोरंजक गतिविधि को शुरू करने की योजना बना रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद परियोजना की शुरूआत के लिए दो स्थानों का चयन किया गया है तथा डीडीए स्थलों पर इस सेवा को संचालित करने के लिए निजी कंपनियों को आमंत्रित करते हुए एक निविदा जारी की गई है।

डीडीए द्वारा जारी निविदा में कहा गया है, ‘‘इन स्थानों का राजस्व-साझाकरण के आधार पर ‘हॉट एयर बैलून’ के संचालन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।’’

राजस्व उत्पन्न करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीडीए ने अपने प्रबंधन वाले दो विशाल खेल परिसरों में से प्रत्येक में चार स्थानों को चिह्नित किया है। वर्तमान में, इन परिसरों के भीतर कई अन्य खेल क्षेत्र हैं।

अधिकारियों के अनुसार, कंपनियों को बैलून पर विज्ञापन देने की अनुमति दी जाएगी तथा उन्हें जारी किया गया लाइसेंस तीन वर्ष के लिए होगा, जिसे अधिकतम नौ वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।

‘हॉट एयर बैलून’ सवारी की कीमत कंपनी तय करेगी। हालांकि, डीडीए ने कीमत को किफायती रखने का निर्देश दिया है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments