scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशसपा सांसद के नक्शा पास कराए बगैर मकान बनवाने के मामले में अगली सुनवाई 26 जून को

सपा सांसद के नक्शा पास कराए बगैर मकान बनवाने के मामले में अगली सुनवाई 26 जून को

Text Size:

संभल (उप्र), 19 जून (भाषा) संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर रहमान बर्क द्वारा बिना नक्शा पास कराए मकान बनाने के मामले में अब आगामी 26 जून को एसडीएम अदालत में सुनवाई होगी।

सपा सांसद पर दीपा सराय इलाके में बिना नक्शा पास कराये मकान का निर्माण कराने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई संभल के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विकास चंद्र की अदालत में की जा रही है।

उप जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुनवाई के दौरान सपा सांसद के वकील अदालत में उपस्थित हुए और अपने मुवक्किल का पक्ष रखा। हालांकि एक अन्य पक्ष ममलूक-उर-रहमान की तरफ से कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए।

उन्होंने बताया कि इस पर अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 26 जून नियत कर दी।

संभल से सपा सांसद बर्क पर दीपा सराय स्थित मकान का निर्माण नक्शा पास कराए बगैर करने का आरोप है। इस मामले में पिछले साल पांच दिसंबर को संसद को नोटिस जारी किया गया था।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments