scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशदिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 100 फुट ऊंचा मोबाइल टावर गिरा, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 100 फुट ऊंचा मोबाइल टावर गिरा, कोई हताहत नहीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में रविवार तड़के तेज हवा और बारिश के कारण 100 फुट ऊंचा एक मोबाइल टावर गिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सफदरजंग एन्क्लेव के बी-2 ब्लॉक के निवासियों के अनुसार, यह घटना तड़के करीब चार बजे उस समय हुई जब तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बी-2 सफदरजंग एन्क्लेव में भारी विरोध के बावजूद लगाया गया मोबाइल टावर बीती रात गिर गया। सोचिए, अगर यह दिन में गिरता या बी-2 की इमारतों की ओर गिरता तो क्या होता? ऐसी लापरवाही आपराधिक है!”

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments