scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश के गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदला

हिमाचल प्रदेश के गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदला

Text Size:

हमीरपुर, 13 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को राज्य के हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर सहित गर्मी से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों के समय में संशोधन किया है।

शिक्षा निदेशक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रतिकूल मौसम के कारण छात्रों को होने वाली कठिनाइयों के कारण यह निर्णय लिया गया है।

इसमें कहा गया है कि स्कूलों का समय अब सुबह 9 बजे से अपराह्न 3.30 बजे के बजाय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। स्कूल अधिकारियों को छात्रों को पानी पीने के लिए दो अतिरिक्त ब्रेक देने का भी निर्देश दिया गया है।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के बीच हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से शिक्षण संस्थानों के समय में बदलाव करने का आग्रह किया था।

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments