scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअमेरिका अवैध प्रवेश और वीज़ा के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेगा: दूतावास

अमेरिका अवैध प्रवेश और वीज़ा के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेगा: दूतावास

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को यहां कहा कि अमेरिका देश में वैध यात्रियों का स्वागत करता रहेगा, लेकिन वह अवैध प्रवेश और वीजा के दुरुपयोग को “बर्दाश्त नहीं कर सकता और न ही करेगा।”

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दूतावास ने एक संक्षिप्त बयान में यह बात साझा की।

इसमें कहा गया है, “अमेरिका अपने देश में वैध यात्रियों का स्वागत करना जारी रखेगा। हालांकि, अमेरिका में आना उनका कोई अधिकार नहीं है। हम अवैध प्रवेश, वीजा का दुरुपयोग या अमेरिकी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

यह सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय में आया है जब एक वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं । उनमें एक भारतीय छात्र को अमेरिका के नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर दो-तीन पुलिस अधिकारियों द्वारा हथकड़ी लगाकर जमीन पर लिटाया गया दिखाया गया है और उसके बाद उसे कथित तौर पर निर्वासित कर दिया गया।

भाषा प्रशांत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments