scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशबंगाल में दो सहपाठियों से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सातवीं कक्षा का छात्र पकड़ा गया

बंगाल में दो सहपाठियों से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सातवीं कक्षा का छात्र पकड़ा गया

Text Size:

कोलकाता, नौ जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में एक नाबालिग छात्र को अपनी दो सहपाठियों का ‘यौन उत्पीड़न’ करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सातवीं कक्षा का छात्र है जिसने शनिवार को अपनी दो सहपाठियों को इलाके के एक बगीचे में बुलाया और कथित तौर पर दोनों का यौन शोषण किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दोनों लड़कियों के परिवारों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद लड़के को पकड़ा गया। दोनों लड़कियों को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’

दोनों पीड़ितों में से एक की हालत ‘थोड़ी गंभीर’ बताई गई है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र को रविवार को पकड़ा गया और उसे सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments