scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटीपी सोलर के तमिलनाडु कारखाने में मॉड्यूल उत्पादन चार गीगावाट के पार

टीपी सोलर के तमिलनाडु कारखाने में मॉड्यूल उत्पादन चार गीगावाट के पार

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) टाटा पावर की विनिर्माण इकाई टीपी सोलर लि. ने तमिलनाडु संयंत्र में चार गीगावाट सौर मॉड्यूल उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस संयंत्र ने 31 मई, 2025 तक कुल मिलाकर 4,049 मेगावाट सौर मॉड्यूल और 1,441 मेगावाट सौर सेल का उत्पादन किया है।

टाटा पावर ने कहा, ‘उत्पादन पर रणनीतिक ध्यान देने के साथ वित्त वर्ष 2025-26 में 3.7 गीगावाट सौर सेल उत्पादन और 3.725 गीगावाट मॉड्यूल के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।’

टीपी सोलर तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में देश का सबसे बड़ा सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र संचालित करती है।

टाटा पावर ने अपनी अनुषंगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. (टीपीआरईएल) के माध्यम से इस संयंत्र की स्थापना पर लगभग 4,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है। टीपी सोलर, टीपीआरईएल की पूर्ण अनुषंगी है।

टीपीआरईएल का बेंगलुरु में भी 682 मेगावाट सौर मॉड्यूल और 530 मेगावाट सौर सेल कारखाना है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments