scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडीआरआई ने मणिपुर में 55 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त कीं

डीआरआई ने मणिपुर में 55 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त कीं

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकारियों के एक संयुक्त दल ने मणिपुर में लगभग आठ किलोग्राम हेरोइन और 6.7 किलोग्राम अफीम जब्त की है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 54.29 करोड़ रुपये और अफीम की कीमत 87.57 लाख रुपये बताई गई है।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), सीमा शुल्क विभाग, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के एक संयुक्त दल ने पांच-सात जून को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में ‘ऑपरेशन व्हाइट वेल’ नाम से एक विशेष अभियान चलाया।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों के संयुक्त दल ने नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54.29 करोड़ रुपये की 7,755.75 ग्राम हेरोइन और 87.57 लाख रुपये की 6,736 ग्राम अफीम जब्त की। साथ ही 35.63 लाख रुपये नकद भी जब्त किए।

इस अभियान के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि जब्त की गई नशीली दवाएं भारत-म्यामां सीमा के झरझरा जंगलों के जरिए म्यामां से तस्करी करके लाई गई थी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments